Breaking News

विद्यालयों के शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु प्रधानाचार्यों की होगी बैठक, जानें…

दिनांक 29 जून 2023 को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सादात पुर, मुज़फ़्फ़रपुर में विद्या भारती के सौजन्य से लोक शिक्षा समिति के अंतर्गत उच्च श्रेणी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक बैठक होना तय हुआ है, जिसमें उत्तर बिहार के सभी विद्यालयों से प्रधानाचार्यों के आने की संभावना है, जिसमें NEP और विद्यालयों के शिक्षा व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाय और उत्तर बिहार के सभी विद्यालयों को शिक्षा के क्षेत्र में एक हस्ताक्षर बनाने के लिए संघटन मंत्री, लोक शिक्षा समिति के सह सचिव, प्रदेश सचिव,प्रदेश मंत्री, विभाग निरीक्षक अन्य पदाधिकारी गण इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं । आज 28 जून 2023 को इस कार्यक्रम को सफल करने के लिये महाविद्यालय में एक बैठक हुई ,जिसमें महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा,सभी प्राध्यापक और सभी कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए, इस कार्यक्रम को महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्पन किया जाएगा ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.