BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: बिहार के इन जिलों में 21 अप्रैल से छूट, थोड़ी राहत मिलेगी…

कोरोना मरीजों में हर आए दिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बिहार में आंकड़ा 72 पहुंच चुका है. ऐसे में लोगों घर में रहने की जरुरत है. पीएम मोदी ने लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक के लिए बढ़ा दी है. ऐसे में उन्होंने छूट देने की भी बात की है.
14 अप्रैल को जब लॉक डाउन की अवधि समाप्त हो रही थी, तो लोगों ने तमाम क्षेत्रों में छूट मिलने की मांग रखी, जहां कोरोना के संक्रमण नहीं पाए गए हैं. सोशल मीडिया पर ट्रेनों के परिचालन के भी अफवाहें उड़ी क्योंकि रेलवे की ओर से एडवांस में लाखों टिकटों की बुकिंग की गई. बिहार में अभी फिलहाल 11 जिलों में ही कोरोना का संक्रमण फैला है.

21 अप्रैल से कुछ खास इलाकों में छूट दी जा सकती है, जहां कोरोना का ख़’तरा बिलकुल भी नहीं है. बिहार में ऐसे 27 जिले हैं. जहां एक भी मामला सामने नहीं आया है.

किन-किन जिलों में मिल सकती है छूट –

आरा (भोजपुर)
बक्सर
कैमूर
रोहतास
औरंगाबाद
अरवल
जहानाबाद
शेखपुरा
जमुई
बांका
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
पश्चिमी चंपारण (बेतिया)
शिवहर
सीतामढ़ी
मधुबनी
सुपौल
अररिया
किशनगंज
पूर्णिया
मधेपुरा
कटिहार
सहरसा
खगड़िया
दरभंगा
समस्तीपुर
मुजफ्फरपुर
वैशाली (हाजीपुर)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.