Breaking News

कितना स्वच्छ हुआ पटना ये बताएंगे पटनावासी:नगर निगम नागरिकों से लेगा फीडबैक

पटना नगर निगम अब लोगों से स्वच्छता के संबंध में फीडबैक लेने की तैयारी में है। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत 1 जुलाई से फीडबैक प्राप्त करने का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इस क्रम में शहर के नागरिकों को अधिक से अधिक फीडबैक देने के लिए जागरूक करने के लिए “मेरा शहर मेरी जवाबदेही” कैंपेन चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम कई भागों में चलाया जाएगा। इसके लिए रोस्टर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

15-29 साल के युवा और 60 साल के नागरिक देंगे फीडबैक
इस जागरूकता कार्यक्रम में पटना शहर के 15-29 साल के युवा और 60 साल से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा। उन्हें फीडबैक देने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रकार के संस्थान जैसे- स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, सोसाइटी, मार्केट, कॉम्पलेक्स आदि में जाकर गीत-संगीत कार्टून, आदि के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.