MUZAFFARPUR: जागो हिंदू संगठन की ओर से मंगलवार को कल्याणी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद विधायक रीतलाल यादव और आदि पुरुष फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर का सस्ती लोकप्रियता के लिए हिंदुओं पर की जा रही टिप्पणी और राम चरित्र मानस के अपमान का आरोप लगाते हुए इन तीनों का पुतला फूंक जताया विरोध।
संगठन के सदस्यों का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के कुछ नेता वोट के लिए हिंदुओं को टारगेट कर रहे हैं जो कहीं से जायज नहीं है। जिसे लेकर आज विरोध स्वरूप पुतला जलाया गया है बार-बार राम चरित्र मानस पर कभी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा तो कभी रीतलाल यादव के द्वारा जिस प्रकार की टीका टिप्पणी की जा रही है उसे सनातन धर्मावलंबी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मौके पर उपस्थित आदित्य कुमार,रोहन कुमार, बाबा संतोष पाठक, बाबू पाठक, संकल्प मिश्रा, हर्ष कुमार, मानव कुमार, गौतम शाही, विशाल कुमार,अनिल कुमार, निखिल कुमार, प्रणोत्तम कुमार, सोनू मिश्रा, जय कुमार,छोटू कुमार, विक्की कुमार, अमरेश कुमार विपुल सहित दर्जनों युवा साथी मौजूद थे






Leave a Reply