Breaking News

वैशाली में पड़ोसी पर किडनैपिंग का गलत केस दर्ज कराया:बेटा हुआ था गायब, पुलिस ने खोजा

जिले के महनार थाना के पुलिस अधिकारी ने लापता छात्र को महनार रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। बताया गया है कि बीते 17 जून को छात्र एसएसबी का फॉर्म भरने के लिए अपने घर से महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार गया था। घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने शक के आधार पर अपने पड़ोसी पर ही अपहरण कर लेने का गलत मुकदमा दर्ज करा दिया था। महनार एसडीपीओ प्रीतेश कुमार ने उद्भेदन कर दिया है।

बरामद छात्र देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर गांव निवासी गुलाब ठाकुर का 22 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार है। वह दो दिन पहले एसएसबी कांस्टेबल का फॉर्म भरने के लिए घर से निकला था। नाटकीय ढंग से भाग गया था। छात्र पढ़ाई-लिखाई को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। परेशान होकर ही वह घर से कहीं भाग गया था।

लड़के की तस्वीर के साथ पिता।

लड़के की तस्वीर के साथ पिता।

महनार SDPO प्रितेश कुमार ने बताया कि छात्र दिलखुश कुमार पढ़ाई लिखाई को लेकर मानसिक रूप से परेशान था इसलिए कहीं चला गया था। उसके परिवार वालों द्वारा अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद छात्र ने बताया कि पढ़ाई लिखाई को लेकर मानसिक रूप से परेशान था

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.