मुजफ्फरपुर में दहेज उत्पीड़न की जाँच करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। लड़का पक्ष के लोगों ने पुलिस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मामला ज़िले के देवरिया थाना क्षेत्र का है।

गिरफ्तार आरोपी
बता दें कि ज़िले के देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव निवासी महेंद्र भगत के 18 वर्षीय पुत्र ज्योतिष मोहब्बतपुर गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई। जिसके बाद पंचायती करवाई गई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि ज्योतिष को उक्त लड़की से शादी करना होगा। शादी से इनकार करने पर 10 लाख रुपया जुर्माना के रूप में देना होगा। जिसके बाद ज्योतिष के घर वाले शादी के लिए राजी हो गए। जनवरी 2023 में दोनों की शादी करवा दी गई। दोनों वैवाहिक जीवन व्यतीत करने लगे। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच दहेज को लेकर नोकझोंक होना शुरू हो गया। जिसके बाद लड़की अपने मायके चली गई। लड़के वाले लड़की को समझा बुझा कर घर वापस ले आए। लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से दोनों की दहेज के लिए लड़ाई हुई। लड़की फिर अपने मायके चली गई। ये सिलसिला लगातार चलता रहा। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने देवरिया थाना में दहेज उत्पीड़न को लेकर शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों का सुलह करवाना चाहा। लेकिन ज्योतिष के घर वाले राजी नहीं हुए।




Leave a Reply