शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुशेश्वर स्थान के जदयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रकाश भूषण हजारी को पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बीते छह अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर रौता स्थित वाटर प्लांट में छापेमारी की थी जहां से पानी की जगह शराब की बोतलें बरामद हुई थी। हालांकि जदयू विधायक अमन भूषण हजारी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि उनका चचेरा भाई से कोई संबंध नहीं है। उसके चाचा से 40 वर्ष पूर्व ही पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। चचेरे भाई अथवा उसके कारोबार से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी प्रकाश के कुशेश्वरस्थान बाजार में ही है। इसके बाद स्थानीय थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रकाश बहुत दिनों से शराब के धंधे में लिप्त था। राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है 2019 में शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया था। उस वक्त भी जांच में का नाम सामने आया था। इस बीच प्रकाश ने अपने घर के बगल में वाटर प्लांट लगाया था। इसकी आड़ में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा था। भनक लगनेपर जब पुलिस ने छापेमारी की तो वाटर प्लांट से 180 ML की 960 विदेशी शराब की बोतलें पुलिस ने जब्त की थी। वहीं कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।



Leave a Reply