अग्निवीर सेना भर्ती रैली 2023 आज (शुक्रवार) से शुरू हो रही है। इसमें आठ जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी, दूसरे दिन अग्निवीर टेक्नीकल और तीसरे दिन यानी 18 जून को अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं के लिए प्रक्रिया होगी। बिहार झारखंड के डीडीजी ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने जानकारी दी है।

ARO कार्यालय
बता दें कि अग्निवीर सेना बहाली की जांच प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। गुरुवार को मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में बिहार झारखंड के डीडीजी ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पहले दिन अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी की प्रक्रिया होगी। वहीं दूसरे दिन अग्निवीर टेक्नीकल और तीसरे दिन अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं के लिए प्रक्रिया होगी।

अग्निवीर सेना भर्ती रैली 2023
बता दें कि 19 जून से लेकर 23 जून के बीच चक्कर मैदान में युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए 1600 का दौड़ पूरा करेंगे। इसके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद 28 जून तक मेडिकल जाँच की प्रक्रिया से चक्कर मैदान में अभ्यर्थियों को गुजरना होगा।
डीडीजी ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने बताया कि चार श्रेणियों के लिए करीब 7175 अभ्यर्थी चक्कर मैदान में अपना किस्मत आजमाएंगे। मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड यानी एआरओ के अधीन आठ जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण शामिल है।




Leave a Reply