मुंबई: बॉलीवुड में कई सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं, जिनमें से एक हैं- इमरान हाशमी (Emraan Hashmi). एक्टर की पिछली 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं. साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘राज 3’ के बाद उनकी एक भी फिल्म सफल नहीं हुई है. वे पिछली बार फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आए थे, जो अक्षय कुमार जैसे स्टार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई थी. वे अगली बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे, लेकिन उन्होंने अब अपने डूबते करियर को सहारा देने के लिए साउथ सिनेमा का रुख किया है.
‘गैंगस्टर’, ‘जहर’, ‘आवारापन’ और ‘शंघाई’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी निर्देशक सुजीत की गैंगस्टर ड्रामा ‘ओजी’ का हिस्सा बन गए हैं. फिल्म में पावर स्टार पवन कल्याण और प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिका में हैं. इमरान कलाकारों में शामिल हो गए, क्योंकि फिल्म की शूटिंग का तीसरा शेड्यूल इस समय हैदराबाद में चालू है. वह इस फिल्म के साथ तेलुगू सिनेमा में अपनी शुरुआत करेंगे और फिल्म में पवन कल्याण के साथ खास भूमिका निभाते नजर आएंगे.



Leave a Reply