Breaking News

बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने में जुटे तेजस्वी, दस्तावेज लेकर पहुंचे ऑफिस, पान भी खाई

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने में जुटे हैं. तेजस्वी यादव बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने के लिए मौर्यालोक स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे. और दस्तावेज जमा किए. इससे पहले भी तेजस्वी इसी काम के लिए आशियाना रोड स्थित पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे. जहां उन्होने पासपोर्ट बनवाने संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी की थी. इस दौरान उनके साथ पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी मौजूद थीं.

दरअसल गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने से जुड़े दस्तावेज बनाने को लेकर आज मोर्या लोक पहुंचे. इस बार तेजस्वी यादव अकेले मोर्या लोक पहुंचे. यहां उन्होंने बेटी के पासपोर्ट बनवाने की सभी प्रक्रिया पूरी की. तेजस्वी ने बताया कि बच्ची का पहचान पत्र के साथ पासपोर्ट के लिए आवेदन करना था. साथ ही अभी जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि की प्रक्रिया पूरी करनी है. इसके बाद तेजस्वी यादव मोर्या लोक कंपलेक्स में पान खाने भी पहुंचे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.