Breaking News

‘पूरा देश चाहता है नीतीश कुमार दिल्ली में बैठें’, जमा खान की हुंकार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ता है. बिहार का खुद का अपना इतिहास है. बिहार की जनता ने जब भी अंगड़ाई ली है तो बड़ा परिवर्तन हुआ. केन्द्र की सरकार भी बदली है.

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि जनता की मंशा है केंद्र सरकार के जल्द से जल्द जाने की. सीएम नीतीश कुमार हमेशा जनता के हित में काम करना चाहते हैं. जनता के हित को देखते हुए नीतीश कदम उठाते हैं. जेडीयू मंत्री ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का देश इंतजार कर रहा है. सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट भी कर रहे हैं. पूरा देश चाहता है कि नीतीश दिल्ली में बैठें और पूरे देश में विकास का काम करें जैसा बिहार का हुआ है. बीजेपी संविधान को तोड़ना चाहती है. संविधान के हिसाब से नहीं चलना चाहती है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.