Breaking News

मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय तस्कर से जुड़े नकली नोट के तार:फाइनेंस-कंपनी से लूट और मुठभेड़ में पकड़े गए थे,

मुजफ्फरपुर के कांटी से फाइनेंस कार्यालय से लूटकांड और सिवाईपट्टी में पुलिस से मुठभेड़ मामले में पकड़ाए 6 लुटेरों का अंतरराष्ट्रीय जाली नोट के तस्करों से तार जुड़ रहा है। इनके पास से सौ-सौ के 95 नकली नोट बरामद हुए हैं। इसकी जांच नोट एक्सपर्ट और एफएसएल से कराई जाएगी। प्रारंभिक रूप से देखने पर नकली नोट प्रतीत होने की बात पुलिस द्वारा बताई गई है।

वहीं पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। उसके पास से मिले मोबाइल से भी जाली नोट के संबंध में अहम जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनका नेटवर्क उत्तर बिहार के कई जिलों से लेकर नेपाल तक फैला हुआ है। बार्डर पार से इन्हें तस्करों द्वारा नकली नोटों की सप्लाई की जाती है।

इसे लेकर ये छोटी-छोटी दुकानों में खपाते हैं। इसके अलावा इस गिरोह में कई कैरियर भी हैं, जो आधी कीमत पर नोट खरीदकर ग्रामीण इलाकों में खपाने का धंधा करते हैं। पुलिस इनके पूरे गिरोह को खंगालकर सिंडिकेट को ध्वस्त करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

घटना को अंजाम देने के बाद भाग जाता

हथौड़ी के ठिकहां निवासी मो.राशिद उर्फ डेविड छह माह से अधिक से मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। मुजफ्फरपुर में वारदात को अंजाम देकर मोतिहारी और फिर वहां से नेपाल में जाकर छिप जा रहा था। मोतिहारी में वारदात को अंजाम देकर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर फिर नेपाल भाग जा रहा था। हाल के दिनों में मोतिहारी के ढ़ाका च चकिया स्थित सीएसपी केंद्र को लूटा था। इसकी जानकारी मोतिहारी पुलिस को भी दे दी गयी है। दिल्ली में भी लूट की दो मामले में वांटेड है।

17 राउंड चली फायरिंग, 2 गोली लगी डेविड को 01-01 गोली दोनो बदमाशों को

इधर, कांटी फाइनेंस कंपनी से 27.42 लाख लूट डेविड के लिए ही सिरदर्द हो गया। रूपये बांटवारें के दौरान गैंग के तीन बदमाश मपुलिस के हत्थे चढ़े और फिर पूछताछ के आधार पर बुधवार को डेविड खुद दो अन्य गुर्गे संतोष उर्फ बैगन और कौशल दास के साथ पकड़ा गया। हालांकि, इससे पूर्व उसका पुलिस के साथ सिवाईपट्टी के सगहरी गांव में पास सुनसान इलाके में मुठभेड़ हो गया। इसमें डेविड के पैर में दो और संतोष एवं कौशल के पैर में एक-एक गोली लगी और पुलिस ने उन्हें दबोच भी लिया. इनके पास से हथियारों को जखीरा भी बरामद किया है। डेविड के गैंग में आठ से 10 बदमाश शामिल है। इसमें से छह को पुलिस ने दबोच लिया है। बाकी की गिरफ्तारी को टीमें छापेमारी में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.