पटना नगर निकाय के उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। पटना की मेयर सीता साहू की बहू श्वेता कुमारी ने वार्ड नंबर 58 से जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी पूजा कुमारी को हराकर 1,603 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड पार्षद बनी। श्वेता कुमारी को 6,103 वोट मिले। वहीं, पूजा कुमारी 4,500 वोट पर ही सिमट गई।

पटना में सास-बहू की जोड़ी।
पटना के विकास का काम करेंगे
दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान मेयर सीता साहू और वार्ड पार्षद श्वेता कुमारी ने बताया कि ये सास-बहू की जोड़ी पटना के विकास में किस तरह काम करेगी। श्वेता कुमारी ने कहा कि वार्ड 58 की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर जीतवाया है तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। वार्ड 58 की जनता ने विकास को चुना है, तो यहां विकास का काम होगा।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 सालों में मेरी सासू मां सीता साहू ने खूब विकास किया है, तो मुझे उम्मीद थी की मैं चुनाव जीतूंगी। श्वेता कुमारी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हमारे क्षेत्र में जनता के जो काम शेष बच गए है, जैसे की वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड नहीं बने है, उनका ये सब बनवाया जाएगा।
रिवर फ्रंट के साथ-साथ वाईफाई भी
उन्होंने बताया कि आगे रिवर फ्रंट का काम होगा, साथ ही वाईफाई की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। श्वेता ने कहा कि पहले मेरी सासू मां वार्ड पार्षद थी अब मैं बनी हूं, तो जनता का विश्वास जो हमारे परिवार पर बना है, उसे पूरी तरह बरकरार रखूंगी। मेरे साथ जनता के आशीर्वाद के साथ साथ पटन देवी मां का भी आशीर्वाद है। उसी आशीर्वाद के बदौलत आज मैं चुनाव जीती हूं।

बहू को मिठाई खिलाती सास सीता साहू।



Leave a Reply