भागलपुर के सुल्तानगंज अगुवानी पुल के पिलर संख्या 10 पर भारत का पहला डॉल्फिन ऑब्जरवेशन सेंटर बनने वाला था। जलीय जीव की ख़ूबसूरती को नजदीक से देखने की आस अब लोगों की टूट चुकी है, क्योंकि पुल के पिलर संख्या 9, 10, 11, 12 पूरी तरह से धराशायी हो गया है। इसमें कई जलीय जीव व डॉल्फिन के मरने की भी संभावना है।
इस मामले में वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिंतापल्ली ने कहा कि अब तक किसी डॉल्फिन या जलीय जीव के मौत की सूचना नहीं मिली है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो पुल निर्माण निगम और कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि इस पुल का निर्माण नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ के अप्रूवल मिले बिना और वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस के डॉक्यूमेंट के बगैर ही डॉल्फिन सेंटर का निर्माण करवाया जा रहा था। इस निर्माण के खिलाफ पहले भी वन प्रमंडल ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की थी। साथ ही पुल निर्माण कार्य को रोकने का भी निर्देश दिया था।
डीएफओ ने कहा कि फिलहाल प्रकृति से बिना छेड़छाड़ किए गंगा में गिरे मलबे को हटाया जाएं, ताकि गंगा के जलीय जीव फ्री होकर मूवमेंट कर सके।



Comment here