गर्मी लगातार बढ़ रही है। धूप और हवा आग उगल रही है। इस कारण जिले का भू जलस्तर भी तेजी से गिर रहा है। स्थिति यह है कि जिले से गुजरनेवालीं प्रमुख नदियां बूढ़ी गंडक व बागमती कई जगहाें पर सूख सी गई हैं। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बुधवार काे शहर के सिकंदरपुर में खतरे के निशान से रिकाॅर्ड 7.31 मीटर नीचे 45.22 मीटर पर चला गया था।
बेनीबाद में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3.27 मीटर नीचे 45.41 मीटर पर रहा। अन्य प्रमुख नदियाें नून, बाया, कदाने, बागमती की पुरानी धारा में भी कमर तक ही पानी है। इतना पानी कि लाेग आसानी से एक किनारे से दूसरे किनारे चले जाते हैं।
नदियाें का जलस्तर घटनेे से भी बढ़ रहा संकट
नदियाें के जलस्तर में लगातार कमी आने से उसके किनारे व शहरी क्षेत्र समेत गांवाें तक भी जलस्तर लगातार गिर रहा है। जिले के सकरा, मुराैल, बंदरा समेत कई अन्य प्रखंडाें का भू जलस्तर जहां तेजी से गिरा है, वहीं नदियां सूख रही हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून के आसपास इस क्षेत्र में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके पहले तापमान लगातार बढ़ने के कारण नदियाें का जलस्तर बढ़ने की काेई संभावना नहीं है।
41.4 डिग्री पर पहुंचा पारा, सड़काें पर पसरा सन्नाटा, इस सप्ताह राहत के आसार नहीं
तापमान में लगातार वृद्धि के साथ सूरज की तपिश बढ़ती ही जा रही है। इसके कारण बुधवार काे दाेपहर के पहले 11 बजे ही अत्यधिक गर्मी के कारण सड़काें पर सन्नाटा पसर गया। चिलचिलाती धूप के साथ दाेपहर के तापमान के अबतक का सर्वाधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से बुधवार काे लाेगाें काे गर्मी से सबसे अधिक परेशानी हुई।
हालांकि, माैसम विभाग ने जारी गर्मी से अभी राहत मिलने की काेई संभावना नहीं जतायी है। अगले चार दिनाें तक तापमान के 40 डिग्री से उपर रहने के साथ ही अगले दाे दिनाें में तापमान में एक डिग्री तक और वृद्धि हाेने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद दाे दिनाें से न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हाेने से परेशानी कुछ अधिक ही बढ़ती जा रही है। बुधवार काे 0.2 डिग्री वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 अधिक 41.4 डिग्री पर पहुंच गया।



Comment here