Breaking News

मुजफ्फरपुर में अधेड़ की गला रेत कर ह’त्या:ग्रामीणों ने सहयोगी पर लगाया ह’त्या का आ’रोप

मुजफ्फरपुर में एक पचास वर्षीय व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीण उसके साथी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। साथी फरार है। पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम को बुला कर छानबीन कर रही है। मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र का है।

गुस्साए लोगों को समझाती पुलिस।

गुस्साए लोगों को समझाती पुलिस।

सरैया थाना क्षेत्र के भटौलीया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। मृतक कि पहचान गांव के पचास वर्षीय कामेश्वर पासवान के रूप में हुई है। वो गांव के ही धर्मराज चौधरी के यहां बचपन से ही रहकर काम करता था। उसके साथ बीते छह महीने से बहिलवारा रूपनाथ निवासी मोहन झा भी रह रहा था। जो देर रात से फरार है।

आज सुबह जब गांव के लोगों ने कामेश्वर को नहीं देखा तो उसकी खोज की। ग्रामीणों ने कामेश्वर को नहीं देखा।ज उसके घर के बाहर आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जबल लोगों ने बथान के अंदर जाकर देखा तो हक्का बक्का रह गए। कामेश्वर की लाश पड़ी थी और गला रेता हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।साथ ही साथ डॉग स्क्वायर की टीम को बुलाकर जांच करने में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.