BIHARBreaking NewsSTATE

Lockdown 2.0: बिहार से आई अच्छी खबर, 20 अप्रैल से इन जिलों में मिल सकती है राहत! देखें…

देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) काफी तेजी से फैल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) की अवधि बढ़ा दी है। मंगलवार को देश के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ( PM Modi ) ने कहा कि भारत ने काफी हद तक कोरोना को रोक लिया है। लेकिन, जिस तरह के हालात हैं उसमे हमें बेहद सावधान रहने की जरूरत है। लिहाजा, लॉकडाउन की अवधि को अगामी 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, पीएम मोदी ने कहा है कि अगामी 20 अप्रैल से लॉकडाउन में सशर्त छूट दी जाएगी।

इसी बीच लॉकडाउन-2.0 की घोषणा होते ही बिहार ( Bihar ) से अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पीएम मोदी ने जैसे ही कहा कि 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है। ऐसे में पीएम मोदी की ये घोषणा बिहार जैसे राज्यों के लिए एक उम्मीद जगाती है। क्योंकि, इसके पीछे वजह ये है कि बिहार के करीब 27 जिलों में कोरोना का एक भी पेशेंट नहीं है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 20 अप्रैल के बाद इन जिलों में नीतीश सरकार लॉकडाउन में राहत दे सकती है।

यहां आपको बता दें कि सोमवार को बिहार से काफी अच्छी खबर सामने आई। प्रदेश के लोगों ने कोरोना को पराजित करने के मामले में 15 राज्यों को पीछे छोड़ दिया है और बिहार दूसरे स्थान पर है। मुंगेर और पटना में कोरोना के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं और वे अपने-अपने घर वापस चले गए हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 66 हैं। अब जरा उन जिलों पर गौर करते हैं, जहां कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं।


भागलपुर प्रमंडल के बांका जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं। वहीं, मुंगेर प्रमंडल जमुई, खगड़िया, शेखपुरा में एक भी कोरोना मरीज नहीं है। हालांकि, लखीसराय में एक मरीज पाया गया था। वहीं, तिरहुत प्रमंडल के मुख्यालय मुजफ्फरपुर जिले, समते पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, हाजीपुर में भी कोरोना का मरीज नहीं पाया गया है।

दरभंगा प्रमंडल के दरभंगा जिला समेत मधुबनी, समस्तीपुर में भी कोरोना का एक मरीज नहीं है, लेकिन बेगूसराय में 9 मरीज पाए जा चुके हैं। पटना प्रमंडल के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। कोसी प्रमंडल का मुख्यालय सहरसा में है इसके अंतर्गत तीन जिले सहरसा, मधेपुरा, और सुपौल में एक भी मरीज नहीं है। जबकि, मगध प्रमंडल का मुख्यालय गया में है इसके अंतर्गत आने वाले जिलों के नाम गया और नवादा में मरीज मिले हैं पर अरवल, औरंगाबाद ,जहानाबाद में एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

पूर्णिया प्रमंडल के पूर्णिया के अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। लिहाजा, उम्मीद ये है कि सरकार इन जिलों में अगामी 20 अप्रैल से छूट दे सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.