Breaking News

सीतामढ़ी में तेंदुए ने 2 मजदूरों पर किया अटै’क:घंटों बाद भी नहीं पहुंची फॉरेस्ट विभाग की टीम, दहशत में गांव के लोग

सीतामढ़ी में एक तेंदुए ने उत्पात मचा रखा है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे खेत में काम कर रहे दो लोगों पर तेंदुए ने हमला भी किया है। दोनों घायल मजदूरों डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना डुमरा थाना इलाके के भौप्रसाद गांव की है।

गांव में तेंदुए के आने की खबर सुन लगी भीड़।

गांव में तेंदुए के आने की खबर सुन लगी भीड़।

दहशत में गांव के लोग

फॉरेस्ट विभाग की टीम को सूचना दी गई थी। सूचना के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

6 लोगों को घायल कर चुका है बाघ

गौरतलब है कि इस इलाके में जनवरी महीने में 6 लोगों पर बाघ ने हमला किया था। दर्जनों जानवरों को निवाला बनाया था। महीनों फॉरेस्ट विभाग की टीम के द्वारा कोशिश के बावजूद बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डुमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.