Breaking News

मुजफ्फरपुर में 2 किलो विदेशी गोल्ड बिस्किट जब्त:बांग्लादेश के तस्कर ने किया था हैंड ओवर, कार में तहखाना बना कर रहे थे तस्करी

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी सोना जब्त किया है। डीआरआई की मुजफ्फरपुर यूनिट ने दरभंगा के राजे टोल प्लाजा के पास एक कार 2 किलोग्राम सोना का बिस्किट जब्त किया गया। जब्त बिस्कि‍ट पर स्विट्जरलैंड लिखा हुआ है। बाजार में इसकी कीमत करीब सवा करोड़ आंकी जा रही है। इस दौरान 2 तस्करों को भी अरेस्ट किया गया है।

इसी कार में तहखाना बना छिपाई गई थी सोने की बिस्किट।

इसी कार में तहखाना बना छिपाई गई थी सोने की बिस्किट।

कार में बना रखा था तहखाना

मुजफ्फरपुर डीआरआई टीम को गुरुवार की देर रात यह जानकारी मिली थी कि कार से विदेशी सोने की तस्करी की जा रही है। कार की पूरी डिटेल मिलने के बाद डीआरआई की टीम ने एक्शन लिया और दरभंगा राजे टोल प्लाजा के पास सफेद रंग की ईको स्पोर्ट्स कार को रोक कर तलाशी ली। तालाशी के क्रम में कार में बने तहखाना से 2 किलोग्राम सोना का बिस्किट जब्त किया गया। जब्त बिस्कि‍ट पर स्विट्जरलैंड लिखा हुआ है। बाजार में इसकी कीमत करीब सवा करोड़ आंकी जा रही है।

जब्त किया गया विदेशी सोना।

जब्त किया गया विदेशी सोना।

बांग्लादेश के तस्कर ने किया था हैंड ओवर

डीआरआई सूत्रों के मुताबिक स्विट्जरलैंड का सोना तस्करी कर बांग्लादेश लाया गया था। उसके बाद बांग्लादेश के तस्करों ने सोने को दोनों गिरफ्तार तस्कर को असम के इंडो – बांग्लादेश बॉर्डर समीप हैंड ओवर किया। इसके बाद दोनों तस्कर कार से बिहार के दरभंगा के लिए चले। दोनों तस्करों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों तस्कर दरभंगा के ही रहने वाले बताए जाते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.