Breaking News

ओडिशा रेल हादसे में 300 लोगों की मौ’त पर RJD ने मांगा इस्तीफा, कहा-तुरंत इस्तीफा दें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर की है. वहीं अब इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है. ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. आरजेडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए सवाल खड़े किए हैं और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है. ट्वीट में इसमें लिखा गया है कि ‘कवच’ में भी कांड हो गया?

आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘कवच’ में भी कांड हो गया? मोदी सरकार के लिए बस ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों में ही इंसान चलते हैं! अगर रेल मंत्री में कुछ नैतिकता और आत्मग्लानि हो तो इतने परिवारों के बर्बाद होने पर तुरंत इस्तीफा दें! #रेलमंत्रीइस्तीफ़ादो.

अपने एक दूसरे ट्वीट में राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा है दुःखद रेल हादसा. एक दौर था जब देश रेल मंत्री का नाम जानता था. रेल बजट अलग पेश होता था. रेलवे का निजीकरण नहीं हुआ था. युवाओं को रेलवे में लाखों नौकरियां मिलती थी. अब कोई रेल मंत्री को नहीं जानता! सारी हरी झंडी केवल और केवल एक आत्ममुग्ध प्रचारमंत्री दिखाता है. #RailAccident

वहीं रेलवे सुरक्षा का सवाल उठाते हुए आरजेडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय रेल में 3.12 लाख से अधिक पद खाली हैं, जिनमें से 50% पद रेल-सुरक्षा से जुड़े पद हैं! VIP सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी मोदी सरकार सहन नहीं करती है, तो नागरिक सुरक्षा में कमी देश के नागरिक क्यों इतनी सहजता से स्वीकार कर लेते हैं?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.