BIHARBreaking NewsSTATESUPAUL

लॉक डाउन का नहीं करेंगे पालन तो स’ख्ती से की जाएगी का’र्यवाही

त्रिवेणीगंज सुपौल /कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। ताकि लोग घरों से बाहर न निकले। मंगलवार को लॉक डाउन का असर त्रिवेणीगंज बाजार मे देखने को मिला बाजार में सिर्फ इक्का-दुक्का लोग अपनी जरूरी सामान के लिए नजर आ रहे थे मुख्य बाजार में लॉकडाउन का पालन कराने के लिये थानाअध्यक्ष द्वारा सख्ती भी दिखाई गई।

पुलिस की टीम ने सुबह से सख्त रूख अपनाते हुए घर के बाहर बिना मास्क के बेवजह घूमने वाले लोगों को सड़क पर मुर्गा बनवाया और उसके बाद चेतावनी देकर घर वापस लौटाया । लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए थानाअध्यक्ष सुधाकर कुमार एवं पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने माइक से अनाउंटसमेंट कराकर लोगों को चेतावनी दी कि दुपहिया या चार पहिया वाहन बिना पास बनाए बाजार में इधर उधर घूमने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर नहीं निकले । अगर कोई व्यक्ति बेवजह घूमते हुआ पाया जाता है तो उसके खि’लाफ स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी। वही थाना अध्यक्ष ने लोगों को बताया कि लॉक डाउन आपकी सुरक्षा के लिए लगाया गया है। इसलिए आप लोग प्रशासन का साथ दे और लॉकडाउन का पालन करें ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.