Breaking News

रामायण सीरियल के राम और सीता पहुंचे दरभंगा:मिथिला की रीति रिवाज से हुआ स्वागत

रामायण सीरियल में श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ओर माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपका चिखलिया गुरुवार को मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा पहुंचे। मिथिला की रीति रिवाज के अनुसार पाग चादर और बुके देकर दोनों कलाकारों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अरुण गोविल ने कहा कि मिथिला की पावन धरती पर मुझे पहली बार आने का अवसर मिला है। यहां आकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

वहीं रामायण सीरियल में मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपका चिखलिया ने कहा कि आज मां सीता की जन्म स्थली पर आना मेरे लिए काफी सौभाग्य की बात है। मैं दरभंगा आकर बहुत खुश हूं। पहली बार मैं बिहार और मिथिला आई हूं। उन्होंने यहां के लोगो से कहा कि आप लोगों को मेरे आने से कैसे महसूस हो रहा है।

बताते चले कि राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपका चिखलिया दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखंड के लगमा गांव मे भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सीए सुरेश पुत्र के उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए आये हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.