Breaking News

मुजफ्फरपुर में 16 वर्षों से फरार आ’रोपी अरेस्ट:2007 में ह’मले में सैप जवान की हुई थी मौ’त

मुजफ्फरपुर में 16 वर्षो से सैप जवान के हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी अजय कुमार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ से गिरफ्तार किया है। अजय की गिरफ्तारी मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि 1 मार्च 2007 को बरूराज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की संजय सिंह के पास 20 किलो गांजा है। सूचना के आधार पर बरूराज पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान संजय सिंह को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाने के निकली थी। इसी दौरान अजय सिंह और उसके परिजन ने पुलिस पर हमला कर दिया गया था। प्रदीप पर केरोसिन तेल और जलता हुआ लालटेन फेंका गया था। उसमे वह बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वे बरूराज थाने में पोस्टेड थे।

मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थी। इसमें अजय फरार चल रहा था। पुलिस उसके पीछे 16 वर्षों से लगी थी। इसी दौरान छापेमारी कर उसे कांटी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ से गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर, गुप्त सूचना के आधार पर मनियारी पुलिस ने शराब माफिया रविंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी पश्चिमी ने बताया की रविंद्र कुख्यात शराब माफिया है। वह मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही का रहने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.