Breaking News

छपरा में गंगा महाआरती में उमड़े श्रद्धालु:वाराणसी से आएं पंडितों ने कराई महाआरती

सोनपुर में सोमवार शाम गंगा घाट पर विराट गंगा महाआरती हुई। एलसीटी घाट पर आयोजित गंगा महाआरती को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। गंगा महाआरती के दौरान देर शाम तक लोग गंगा घाट पर जमे रहे। वाराणसी से आएं पंडितों ने गंगा महाआरती का संगीतमय पाठ किया। चतुरपुर पंचायत अंतर्गत बाजीतपुर शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समिति के द्वारा आयोजन कराया गया।

शाम छह बजे शुरू हुई महाआरती

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। घाट पर बनारस से आएं पंडित सत्येंद्र मिश्रा की टीम ने विधि-विधान के साथ गंगा महाआरती को संपन्न किया। वैदिक श्लोक व शंख ध्वनि से वातावरण पवित्र हो रहा था। इस दौरान श्रद्धालु माता गंगा के जयकारे लगाते रहे। गंगा के महत्व को बताते हुए भविष्य के लिए स्वच्छता और पवित्रता के लिए प्रेरित किया गया। संगीतमय ध्वनि और शंखनाद से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शाम 6 बजे शुरू हुई गंगा महाआरती देर शाम 8 बजे तक चलती रही। महाआरती समाप्त होने के बाद भी की लोग घाट पर ही बने रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.