Breaking News

बिहार में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी:अगले 5 दिन 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान, 14 जून तक आ सकता है मानसून

बिहार में एक हफ्ते तक बारिश का सिस्टम एक्टिव रहने के बाद आज से फिर मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन और रात के तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज से अगले 5 दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना कम है। हालांकि, तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी जरूर होगी। कई जिलों में हीट वेव और लू चलने का भी अनुमान है।

इधर, केरल में मानसून की एंट्री के बाद बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार में प्रवेश करेगी। जिसके चलते उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।

दिन में भी तापमान बढ़ने से हो सकती है गर्मी।

दिन में भी तापमान बढ़ने से हो सकती है गर्मी।

13 से 14 जून के बीच बिहार में दस्तक देगा मानसून

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून की दस्तक के बाद 4 जून तक केरल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून तमिलनाडु, ओडिशा, बंगाल की खाड़ी से होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगा। 9 से 12 जून तक झारखंड होते हुए 13 से 14 जून के बीच इसके बिहार पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में औसत से कम बारिश होने की संभावना हैं। इस वजह से तापमान औसत से अधिक रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना और नालंदा का 35.4 डिग्री, गया का 36.2 डिग्री, नवादा 34.6 डिग्री, शेखपुरा 35.5 डिग्री, जमुई 33.9 डिग्री, औरंगाबाद 37 डिग्री, भागलपुर 35 डिग्री। इसके साथ ही अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.