पटना के नौबतपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस मामले को लेकर नौबतपुर मुख्य मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मंत्री की गाड़ी में ठोकर मारने वाले पिकअप को जब्त कर लिया है। पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पंचायती राज मंत्री की गाड़ी।
जानकारी के अनुसार मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम की गाड़ी सासाराम से पटना लौट रही थी। इसी क्रम में पटना से विक्रम की ओर जा रही एक पिकअप ने मंत्री की गाड़ी को सामने से ठोकर मार दी। धक्का लगते ही गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इधर सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।



Leave a Reply