Breaking NewsHAZARIBAGHJHARKHAND

हजारीबाग में दिल्ली से लौटी बुजुर्ग महिला की क्वांरटाइन सेंटर में हुई मौ’त, होगी कोरोना की जांच…

हजारीबाग के फॉरेस्ट विभाग में बने क्वारंटाइन सेंटर में एक कोरोना संदिग्ध वृद्ध महिला (80) की मौ’त सोमवार की रात करीब 8:30 बजे हो गई। चार दिन पहले वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली से अपने गांव पहुंची थी। यहां आने पर गांव वालों ने पूरे परिवार को  क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया था। इसी बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के चार और लोग क्वारंटाइन सेंटर में हैं। जानकारी के अनुसार मृ’तक का पूरा परिवार दिल्ली के श’हादरा में होटल चलाया करता था।

सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज ने इस बारे में बताया कि मौ’त की घट’ना सही है, पर रिपोर्ट आने से पहले कोरोना के बारे में नहीं बताया जा सकता है। उन्हें पहले से क्रॉनिक रो’ग भी था। वृद्धा का श’व सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा। सूचना के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे हैं, लेकिन एहतियात के कारण किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 24

झारखंड में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को पांच लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 24 हो गई है। वहीं इस बीमारी से दो लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले रविवार को भी दो मामले सामने आए थे।

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि प्रदेश में आज पांच मा’मले सामने आए हैं। इसमें से तीन रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से हैं। इसके अलावा बोकारो और गिरिडीह से एक-एक मामले सामने आए हैं। झारखंड का सबसे प्रभावित इलाका अब रांची का हिंदपीढ़ी हो गया है। यहां से अभी तक कुल 11 मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.