पटना, बेतिया, जमुई, बगहा, शेखपुरा, जहानाबाद और नालंदा में गुरुवार को बारिश हुई। शाम चार बजे के बाद शेखपुरा में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही जहानाबाद में तेज हवा, ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है। हालांकि, पटना, बेतिया, जमुई और बगहा में हल्की बारिश हुई है। इन जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इन सभी जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
अब कुछ जिलों से आई तस्वीरें देखिए…

बेतिया में गुरुवार को बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।

पटना में भी गुरुवार को बारिश हुई।

मुंगेर में बुधवार को हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply