सिर्फ एक बार खाना खाने घर जाते हैं टीआई, बेटी दूर खड़ी बस देखती है
इंदौर | यह फोटो इंदौर में तुकोगज के टीआई निर्मल श्रीवास का है। उनका घर थाने के पास ही है। लेकिन कोरोनावायरस की ड्यूटी के चलते रात में घर न जाकर होटल में रुकते हैं। पिछले 5 दिन से ऐसा ही कर रहे हैं। दिन में सिर्फ एक बार भोजन करने घर जाते हैं। इस दौरान भी परिवार से दूर बैठते हैं। शनिवार को जब वे भोजन करने घर पहुंचे, तब पत्नी ने ये मार्मिक पल कैमरे मे कैद किया।


रात को पापा को अपने बिस्तर पर ना पाकर मासूम बेटी काफी देर तक सोती नही है।हीरे की नगरी सूरत इन दिनों लॉकडाउन है, लेकिन सफाई कर्मचारी नैना परमार 9 माह की गर्भवती होने के बावजूद रोज ड्यूटी पर पहुंच जाती हैं। वो भी तब, जब उनकी डिलीवरी कभी भी हो सकती है। वे अपनी 5 से 6 घंटे की ड्यूटी के दौरान लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी करती हैं। साथ ही यह भी बताना नहीं भूलती कि कोरोनावायरस को हराने के लिए यह कितना जरूरी है।नैना की पांच साल की एक बच्ची भी है। पति स्कूल वैन चलाते हैं, लेकिन इन दिनों घर पर ही हैं। नैना का कुल 6 लोगों का परिवार है, जिनकी जिम्मेदारी भी वे बखूबी निभा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने यह काम चुना था। वे कहती हैं- ‘मेरे लिए ड्यूटी सबसे पहले हैं। कोरोना तो अब आया है, लेकिन साफ-सफाई रखना भविष्य में भी कई बीमारियों से बचाता है इसलिए मुझे अपना काम करने की प्रेरणा मिलती है।’






Leave a Reply