Breaking News

भागकर की शादी, गांव लौटी तो बनी वार्ड पार्षद:अब पिता और चाचा जान से मा’रने की दे रहे हैं धमकी

बगहा में 2015 में घर से भागकर शादी करने वाले पति तेजप्रताप (28), पत्नी पूनम (28) आज भी अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। दोनों जिले के सेमरा थाना स्थित पंचगावा गांव के रहने वाले हैं। 2015 में दोनों ने काेर्ट मैरिज कर लिया था। शादी के बाद दोनों घर से भाग गए थे, लेकिन 2019 में दोनों वापस लाैट आए। 2022 में पूनम ने पंचायत चुनाव में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। पूनम का आरोप है कि शनिवार को उसके परिजनों ने उसके पति और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। आए दिन समाज में बदनामी के नाम पर उसके परिजनों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके बाद पूनम ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

2022 में पूनम ने पंचायत चुनाव में दर्ज की जीत

2022 में पूनम ने पंचायत चुनाव में दर्ज की जीत

2022 में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की

पूनम 2015 में अपने पड़ोस में रहने वाले अपने ही जाति के एक लड़के तेजप्रताप के साथ भागकर कोर्ट में शादी रचा ली थी। शादी के कुछ दिनों तक पूनम अपने पति के साथ बाहर रही, लेकिन 2019 में पूनम अपने गांव पति के साथ लौट आई और पंचगावा रहने लगी। ऐसे में पिता और उसके परिजनों के द्वारा लगातार धमकी दी जाने लगी। पूनम ने बताया कि 2015 में पिता एक अधेड़ से मेरी शादी करवाने जा रहे थे, जो मुझे मंजूर नहीं था। मैने अपनी मर्जी से तेजप्रताप कुमार से शादी कर ली। 2015 से 2019 तक हम दोनों दूसरे राज्यों में रह रहे थे। 2019 में गांव लौटे। 2022 में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अब लोगों से मिलना-जुलना बढ़ गया है, इसी बात से नाराज मेरे पिता और चाचा अब हम दोनों को और भी ज्यादा परेशान कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पीड़िता स्थानीय थाने से लेकर डीआईजी तक को आवेदन दे चुकी है। आवेदन में पीड़िता अपने और अपने पति की सुरक्षा काे लेकर गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले में लड़की के पिता शेषनाथ भारती का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है।

पति की सुरक्षा काे लेकर पूनम ने लगाई है गुहार

पति की सुरक्षा काे लेकर पूनम ने लगाई है गुहार

3 बच्चों की मां है पूनम

पूनम के अभी दो बेटे और एक बेटी है। पूनम ने पुलिस को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बड़े पापा महेन्द्र कुमार भारती, भुपेन्द्र भारती, रामबाबु भारती अविनाश भारती, धीरज कुमार भारती, बृजेश कुमार भारती, अजय भारती, सुभाष केवट, सुरेन्द्र केवट, राजेश केवट आदि लोगों के द्वारा हत्या की साजिश रची जा रही है। सेमरा थानाअध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ था। FIR करते हुए इस मामले को कोर्ट में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.