Breaking News

मौसम पर सूर्य देव का प्रकोप:1.1 डिग्री बढ़ कर सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 38.5 पर पहुंचा दोपहर का पारा

चार दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि के साथ सोमवार काे मौसम काफी तल्ख हाे गया। चार दिनों में दोपहर के तापमान में सात डिग्री की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। साेमवार काे पछुआ हवा में दोपहर के वक्त नमी की मात्रा केवल 19 फीसदी रह गई।

ऐ दोपहर में चिलचिलाती धूप और जलाती हवा के कारण लाेगाें का बाहर निकलना मुश्किल हाे गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने अभी चार दिनों तक तीखी गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में भी वृद्धि का अनुमान जताया है। बीते 20 अप्रैल काे अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री तक पहुंचने के बाद तेज हवा, बादल और बारिश हाेने से कम हाेने लगा था।

तीन मई तक आसमान में बदल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के बाद चार मई काे अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उसके बाद अधिकतम तापमान में चार दिनों से सात डिग्री की वृद्धि हुई है।

वहीं, न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार के मुकाबले सेामवार काे अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई। यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 38.5 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री कमी के बाद सामान्य से 4.4 डिग्री कम 18.4 डिग्री रहा।

चार दिनों में दोपहर के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस वृद्धि, दिन-रात के तापमान में अंतर 20.1 डिग्री हुआ अंतर

गर्मी से राहत की अभी नहीं है उम्मीद, औैर बढ़ेगा अधिकतम तापमान

पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डाॅ. ए. सत्तार के अनुसार अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर बढ़ कर 20.1 डिग्री हाे जाने के कारण सुबह के बाद तापमान जहां तेजी से बढ़ता है, वहीं रात हाेते ही तेजी से इसमें कमी आती है।

मौसम विभाग ने आगे हल्के बादल के छाने के बाद भी चार दिनों में अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में दाे से तीन डिग्री की औैर वृद्धि की संभावना के साथ जलाने वाली गर्मी के औैर भी बढ़ने का अनुमान लगाया है। गर्मी में तल्खी बढ़ने से आगे जनजीवन पर असर पड़ेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.