Breaking News

नहर में बहे नोटों के बंडल..लूटने के लिए दौड़े लोग

सासाराम के मुरादाबाद नहर में अचानक नोटों के बंडल तैरने लगे। नहर में नोट होने की बात से सनसनी मच गई। लोग इसे लूटने के लिए नहर में कूद पड़े। कोई एक हाथ तो कोई दोनों हाथ से नोटों की गड्डियां चुनने लगा। जिसको जितना मिला हाथ में लेकर नहर से बाहर आता दिखा।

नहर से नोटों के बंडल लूटने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग नहर में जाकर 10-10 रुपए के नोटों की गड्डी बटोर रहे। कोई नहर से निकाल कर ला रहा है, तो किसी का रिश्तेदार किनारे पर गमछा लिए खड़ा है। जिसमें वो नोटों को रख रहे हैं। नोट लूटने का वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है।

लोग दोनों हाथ से नोट के बंडल बटोरते नजर आए।

हालांकि, ये रुपए असली हैं या नकली, फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नोट असली है, लेकिन वो इस पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि नोट मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, वहां कुछ मिला नहीं। लोग नहर में नोट मिलने की बात कह रहे हैं। आगे की जांच की जा रही है।

नहर से लूटे पैसे को सुखाते ग्रामीण।

नहर से लूटे पैसे को सुखाते ग्रामीण।

नहाने के दौरान किसी को दिखे पैसे

ग्रामीण ने बताया कि कपड़े में बंधा नोटों का बंडल 10 रुपए का था। रुपए देखकर लगता है कि वो काफी समय से नहर में होंगे। कुछ लोग नहर में नहा रहे थे, तभी उन्होंने नोट बहते देखा। नोटों की संख्या देख कुछ लोग आगे बढ़े तो देखा कि कुराइच पुल के नीचे पानी में कई सारे बंडल फेंके हुए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.