Breaking NewsHealth & WellnessUTTAR PRADESH

क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील होगा आजम खान का जौहर यूनिवर्सिटी

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं, प्रशासन भी इसके प्रसार को रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहा है. इस बीच रविवार को रामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. सपा सांसद आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का क्‍वारंटाइन सेंटर के तौर पर इस्‍तेमाल किया जाएगा. अब जिले के कोरोना संदिग्ध मरीजों को जौहर यूनिवर्सिटी में बने क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा. बता दें कि रामपुर में अब तक 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वहीं मरीजों को अब यूनिवर्सिटी में बने क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा.

जिलाधिकारी औंजनेय कुमार सिंह ने मौके पर जाकर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में बने क्‍वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया. दरअसल, आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी स्थित अस्पताल में कुछ महीनों पहले तक ओपीडी संचालित होती थी. यहां पर 400 बेड के इस अस्पताल में अस्पताल के लिहाज से सभी उपकरण और बेड हैं. इस अस्पताल में करीब 25 चिकित्सकों के रुकने के लिए आवास और खाने आदि के लिए मेस की भी सुविधा है. लिहाजा इसे संचालित करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.