Breaking News

बाहर टहल रही थी लड़की, मुंह दबाया… घ’सीटकर ले गया:मोतिहारी में किशोरी के साथ रे’प

मोतिहारी में किशोरी के साथ रेप हुआ है। बुधवार की रात खाना खाने के बाद लड़की अपने घर के दरवाजे पर टहल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उसका मुंह दबाकर पास की झोपड़ी में ले गया। उसके साथ गंदा काम किया। मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी युवक घटना के बाद से ही फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन दे कर बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर टहल रही थी। इसी बीच आरोपी पड़ोस का युवक आया और झोपड़ी में ले जाकर रेप किया। वहां से फरार हो गया। पीड़िता रोते हुए घर आई और घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। मां ने तुरकौलिया थाना की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

सदर एसडीपीओ आईपीएस राज ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली कि किशोरी के साथ रेप हुआ है। उसके बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर छापेमारी के लिए पहुंची, लेकिन पूरा परिवार घर छोड़ कर फरार है।

एसडीपीओ बोले कि पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया, उसके बाद युवक की गिरफ्तारी के लिए, छापेमारी की जा रहा है। फिलहाल आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है। वही पीड़िता के मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल और 164 के तहत बयान दर्ज कराया जा रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.