BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी और तेज प्रताप ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना, कहा- सरकार वेंटिलेटर नहीं मिलने पर खटिया का उपयोग करने की सलाह देगी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर कोरोना से बचने के लिए मास्क की जगह गमछा का उपयोग करने की सलाह पर जमकर निशाना साधा है। कहा है कि अब सरकार वेंटिलेटर नहीं मिलने पर खटिया का उपयोग करने की सलाह देगी।

उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता मास्क की जगह बिहारी गमछे का उपयोग करने को कहाने लगे हैं। इसी पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सरकार मास्क उपलब्ण्ध कराने में असफल है। अब जल्द हीडाक्टरों को पीपीई कीट की जगह रेनकोट पहनने की सलाह भी स्वास्थ्य मंत्री देंगे। सरकार मास्क बनाने के लिए बुनकरों की मदद ले सकती है। लेकिन ऐसा करने की जगह मुफ्त की सलाह देने लगे हैं भाजपा के नेता।

उधर तेज प्रताप यादव ने भी स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अब जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री एम्बुलेंस की जगह जुगाड़ गाड़ी का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.