Breaking News

भोजपुर में आपस में भिड़े दो भाई:रास्ते के विवाद को लेकर मा’रपी’ट

भोजपुर में बुधवार को छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। छोटे भाई ने लाठी-डंडे से सभी पर हमला किया। ये विवाद रास्ते को लेकर हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा। मामला जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रामपुर पंडुरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में संदेश थाना क्षेत्र के रामपुर पंडुरा गांव निवासी दीनबंधु यादव, उनकी पत्नी शोभा देवी एवं पुत्र अमन कुमार शामिल है।

इधर, दीनबंधु यादव ने बताया कि उनके छोटे भाई से ही कुछ दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। जब तीनों लोग अपने घर में लेटे हुए थे। तभी उनका भाई अपने पूरे परिवार के साथ वहां आ धमका और गाली–गलौज करते हुए जबरन उनके जमीन की तरफ से रास्ता देने को कहने लगा। जब उन्होंने रास्ता देने से मना किया तो उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद उक्त छोटे भाई ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर तीनों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर जख्मी दीनबंधु यादव ने अपने ही छोटे भाई एवं उसके परिवार वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।घटना के बाद जख्मी परिवारों ने पुलिस को सूचना दी है । जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.