छपरा में कार में 5 युवक शराब पार्टी कर रहे थे। मांझी थाने के चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान मद्य निषेध विभाग ने गाड़ी रुकवाई। सभी युवक नशे में थे। गाड़ी में बीयर की बातलें भी थीं। टीम कार्रवाई करने लगी तो युवकों ने ASI के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी की उंगली काट ली।
घटना मंगलवार देर शाम 8:30 बजे की है। टीम बिहार-उत्तर प्रदेश की बॉर्डर पर मांझी पुल के चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी।
बताया गया कि जब मारपीट शुरू हुई तब बीच बचाव करने गए स्कैनर ऑपरेटर की उंगली को नशे में धुत एक युवक ने दांत से काट लिया। कर्मचारी को इलाज के लिए मांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। छपरा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल कर्मचारी की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।

छपरा में नशे में धुत एक युवक ने ऑपरेटर की उंगली को दांत से काट लिया।
उधर, घटना के बाद नशे में धुत युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। युवकों की एर्टिगा कार को भी जब्त कर लिया गया है। गाड़ी से बीयर और शराब की बोतल भी बरामद हुई है।
उत्पाद विभाग के अधीक्षक रजनीश ने बताया कि मंगलवार की देर शाम मांझी चेकपोस्ट पर सभी कर्मचारी और पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश से आ रहे वाहनों की सघन तलाशी रहे ले रहे थे। इसी बीच बलिया से आ रही अर्टिगा कार को पुलिसकर्मियों ने रोका। कार में सवार पांच युवक नशे में धुत रोके के जाने के साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगे।



Comment here