Breaking News

आनंद मोहन की रिहाई को लेकर पटना में हवन:समर्थकों ने पोस्टर में लिखा जेल का फाटक टूट गया…

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर पटना के वेद विद्यालय में हवन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने मंत्रों का उच्चारण कर हाथ में पोस्टर लेकर हवन किया। इस दौरान में पोस्टर में लिखा गया कि’ जेल का फाटक टूट गया, मसीहा हमारा छूट गया’ आपका सेवक आनंद मोहन। वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा गया कि स्वर्ण विरोधियों के लिए सद्बुद्धि हवन।

मौके पर मौजूद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जेल का फाटक टूट गया हमारा मसीहा आनंद मोहन हमेशा के लिए छूट गया। जिन लोगों के द्वारा उनकी रिहाई को लेकर विरोध किया जा रहा है, उन लोगों को शांति प्रदान हो। ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे। इसलिए हमलोग हवन- पूजन कर रहे हैं। विरोध आनंद मोहन का नहीं है, यह विरोध स्वर्ण पुत्र क्षत्रिय का है। आगामी चुनाव में इसका जवाब तमाम स्वर्ण पुत्र देंगे

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.