Breaking News

मुजफ्फरपुर में भाभी की जॉब से नाराज हुआ देवर:जमकर की पि’टाई

मुजफ्फरपुर में भाभी के जॉब करने से नाराज देवरों ने उनकी जमकर पिटाई की। पिटाई से आहत महिला ने घटना की जानकारी अपने भाईयो को दी। मामला शांत कराने पहुंचे तीन भाईयो को भी जमकर पिटा गया। इस दौरान जमकर लाठी और धारदार हथियार चली। इसमें दो भाई की हाथ की उंगली काट दी गई।

घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र स्तिथ शेरपुर की हैं। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा तफरी की स्तिथि बन गई। एक भाई मौके पर अधमरे हालत में बेहोश हो गए। उसके शरीर के कई जगह गंभीर चोटे लगी है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया की घटना की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हड़पना चाहता है हिस्से की संपत्ति

पीड़ित 35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाते हुए बताया की उनकी शादी के 19 साल हो गए है। एक 17 का बेटा है। जबकि, एक 14 साल की बेटी है। उनके पति तीन भाई है। सबसे बड़े वे है। उनके दो छोटे भाइयों ने मिलकर 10 वर्ष पूर्व काफी पिटाई की थी। उसके बाद से मानसिक बीमार रहते है। कोई काम नहीं कर पाते। जिसके वजह से वे निजी कंपनी में कार्यरत है। ताकि, किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर सके। इससे उसके दो देवर नाराज रहते है। गंदे गंदे आरोप लगाते है।

वे गलत काम करती हैं। बेटी मॉल घूमने गई थी। उसके लिए भी गंदे गंदे आरोप लगाए। वे तरह तरह से प्रताड़ित करते है। ताकि, घर छोड़कर सपरिवार कही चले जाए। इसी को लेकर गलत आरोप लगाकर मारपीट करते है। मंगलवार को भी गलत आरोप लगाकर मारपीट की गई। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गई। मारपीट की सूचना भाईयो को मिली तो वे लोग घर पहुंचे। मामला शांत कराने के लिए देवर से बात करने गए। लेकिन, उनकी भी पिटाई की गई। उनको पीटने के लिए पूर्व से कुछ युवकों को बुलाया गया था।

लाठी और फांसुल से किया हमला

पीड़ित महिला के भाई ने बताया की वे अपने तीन भाईयो के साथ बहन के घर पहुंचे थे। मारपीट नही करे समझा रहा था। इसी दौरान अनवर हमला कर दिया गया। लाठी और फांसुल से वार किया गया। इसमें दो भाई की सिर फट गया। उंगली भी कट गई। इसके बाद भी लाठी से हमला किया। इसमें एक को काफी चोट लगी। दो भाई खून से लहू लुहान थे। एक बेहोश हो गया। मायके से अन्य लोग जब मौके पर पहुंचे तो किसी तरह सबकी जान बची। इसके बाद सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.