BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार: कोरोना लॉकडाउन के बीच महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म…

लॉकडाउन के बीच बिहार के फुलवारीशारीफ में छपरा की एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ. रहमान ने बताया कि दो दिन पहले महिला नर्सिंग होम आई थी। यह मेरे इलाज में नहीं थी। छपरा की महिला व उसके चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। महिला को दो बेटी पहले से है। उसका पति सउदी में रहता है। कहा- करीब 20 साल की प्रैक्टिस में पहली बार ऐसा मैंने देखा है। इससे पहले एक महिला का ऑ’परेशन किया था। उसने तीन बच्चों को जन्म दिया था।

लखनऊ की महिला ने भी एक साथ दिए थे 4 बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ताल्लुक रखने वाली 28 वर्षीय रेहाना ने पिछले साल एक साथ चार बच्चों को जन्मा तो वह हैरान रह गई। लखनऊ के अस्पताल में रेहाना ने अपने चार बच्चों का सफलतापूर्वक जन्म दिया, इनमें से दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.