BIHARBreaking NewsNAWADASTATE

#BreakingNews: बिहार में कोरोना का एक और मामला, राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या हुई 61

बिहार में कोरोना वायरस का क’हर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को राज्य के एक और व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना म’रीजों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज जिस व्यक्ति की रिपोर्ट आई है, वह एक कोरोना मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। मरजी की उम्र 45 साल है।

बिहार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति नवादा का है। मरीज से सीधे संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने का आदेश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कह दिया गया है। जल्द ही हम सबकी पहचान कर क्वारंटाइन करेंगे। कोरोना टेस्ट के लिए इन सभी लोगों के नमूने लिए जाएंगे।

सबसे ज्यादा 29 मरीज सीवान में

एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के साथ ही नवादा में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हो गई है। बिहार में सबसे ज्यादा मामले सीवान जिले से आए हैं। यहां पर कुल 29 कोरोना मरीज हैं, जिसमें से 21 लोग एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा मुंगेर में 7, पटना में 5, गया में 5, बेगूसराय में 5, गोपालगंज में 3, नालंदा में 2, नवादा में 2, लखीसराय में 1, सारण में 1 और भागलपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। बिहार के 11 जिले इस महामा’री की च’पेट में आ चुके हैं।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 7,477

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,477 हो गई है। वहीं इस बीमा’री से 239 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब भी 6,565 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 642 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति विदेश चला गया है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम से अब तक 33 लोगों की मौ’त हुई है। इनमें 17 मौ’त मध्य प्रदेश में, 13 महाराष्ट्र में, दो गुजरात में और एक असम में हुई है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 110 मौ’त महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 33, गुजरात में 19 और दिल्ली में 13 लोगों की मौ’त हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.