भोजपुर में एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पेट्रोल भराने के बाद पैसा नहीं देने पर यह विवाद हुआ। इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने नोजल कर्मी की जमकर पिटाई भी की। घटना जिले के नवादा थाना के न्यू बहिरो सहयोगी नगर स्थित पेट्रोल पंप पर घटी। फायरिंग के दौरान टाइल्स मार्बल की दुकान में लगा शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

बंदूक निकालते अपराधी।
60 रूपया का पेट्रोल भराया, पैसे मांगने पर नोजलकर्मी को पीटा
जानकारी के अनुसार जख्मी नोजल कर्मी चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव निवासी कृष्णा कुमार सिंह का पुत्र 44 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार यादव है। इधर टाइल्स मार्बल के दुकानदार विशाल कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर मौजूद नोजल कर्मी से 60 रुपये का पेट्रोल अपने बाइक में भरवाया और बिना पैसा दिए जाने लगे।
जब नोजल कर्मी ने उनसे पैसा मांगा तो वह लोग उसे पीटने लगे। मारपीट के बाद बदमाशों द्वारा बाइक की टंकी फूल कराने की जिद्द में नोजल कर्मी को दौड़ाकर पिटना शुरू कर दिया । अपनी जान बचाने को लेकर वह भागकर पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुस गया। इसके बाद भी अपराधी नहीं माने और उसे कार्यालय से बाहर खींचकर उसकी जमकर पिटाई करने लगे।



Leave a Reply