भागलपुर में गुरुवार को एक कॉलोनी में आग लगने से तीन दर्जन घर जलकर राख हो गई। घटना जीरो माइल थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट पास सच्चिदानंद कॉलोनी की है। आग लगने के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आग इतनी भयंकर है कि फायर ब्रिगेड की को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घटना में एक दर्जन मवेशी के जलने की सूचना है।
आग लगी घटना की तस्वीर देखिए….

खाना बनाने के दौरान चिंगारी से लगी आग
फायर ब्रिगेड की टीम के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे हैं। भागलपुर के एयरपोर्ट के समीप विक्रमशिला कॉलोनी और सच्चिदानंद नगर कॉलोनी के बीच में यह भीषण आग लगी है।
बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान चिंगारी निकली, जिससे आग लगी है। वहीं, लाखों की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है।



Leave a Reply