Breaking News

बिहार में कोरोना के एक्टिव केस 700 के पार:25 मरीज अस्पताल में भर्ती; 24 घंटे में मिले 139 नए पॉजिटिव केस

बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 139 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद राज्य में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। इनमें 25 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 53 हजार कोरोना जांच की गई है। इसमें सिर्फ 139 संक्रमित पाए गए। इनमें पटना के 57, सहरसा के 14 और भागलपुर के 11 केस शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में कुल 53 हजार सैम्पल की हुई है टेस्टिंग

पिछले 24 घंटे में कुल 53 हजार सैम्पल की हुई है टेस्टिंग

एक्टिव मरीजों की संख्या 700 के पार

राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 731 हो गई हैं, जिसमें पटना के 353 मरीज हैं। इसके साथ ही मुंगेर में 48, पूर्णिया 41, मुजफ्फरपुर 32, खगड़िया 24, सहरसा 24, भागलपुर में 36 एक्टिव मरीज हैं।

पटना के इन क्षेत्रों में अधिक संक्रमण

पटना के फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद, कुर्जी, अजंता कॉलोनी, कंकड़बाग, राजीव नगर, आनंदपुरी, रामकृष्णा नगर, बाजार समिति, शक्ति नगर, पाटलिपुत्रा कॉलोनी, एजी कॉलोनी, दीघा घाट, राजवंशी नगर, जगदेवपथ आदि इलाकों में संक्रमण का खतरा अधिक है।

700 के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

700 के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

लक्षण दिखे तो करवाएं कोरोना जांच

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहरी इलाकों में कोरोना के अधिक केस मिल रहे हैं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकले। लक्षण दिखे तो तुरंत कोरोना जांच कराए। वैक्सीन लेने वाले लोग भी सावधान रहें। बिहार सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.