Breaking News

बिहार में हिमेश रेशमिया के प्रोग्राम में लाठीचार्ज, मंच से गा रहे थे अपने तो अपने होते हैं

गोपालगंज में बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया के प्रोग्राम में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रविवार को थावे महोत्सव के दौरान हिमेश जैसी ही मंच पर पहुंचकर गाने लगे। भीड़ बेकाबू हो गई। लोग मंच की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन भीड़ नहीं मानी। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोग पुलिस से भीड़ गए। कुर्सियां भी तोड़ी गईं।

रविवार को जिले के थावे दुर्गा मंदिर के होमगार्ड फील्ड में थावे महोत्सव का आयोजन किया गया था। बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। हिमेश जैसे ही मंच पर पहुंचे उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई।

हिमेश रेशमिया को देखने के लिए काफी संख्या में युवा देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। इस दौरान जैसे ही हिमेश ने गाना शुरू किया तालियों की आवाज से पूरा परिसर गूंज उठा। इसी के साथ दो दिवसीय थावे महोत्सव का देर रात धूमधाम से समापन हो गया।

बता दें कि हर साल पर्यटन विभाग थावे महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इस दौरान कई नामी कलाकार अपनी कला का जलवा बिखरते हैं।

उधर, थावे महोत्सव के दौरान हिमेश रेशमिया ने एक के बाद एक हिट गाने गाकर गजब का माहौल बनाया। उन्होंने अपना गाना आशिक बनाया, तेरे बिन चैन न आए, जीवन अपना सारा सनम समेत कई हिट गाने गाए।

ये खबर भी पढ़िए…

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को LIVE शो में पत्थर मारा:जाति से जुड़ा गाना गाने से मना किया तो बवाल मचा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

लॉलीपॉप लागेलू गाना गाने वाले मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार रात बवाल हो गया। भीड़ में से किसी ने पत्थर मारा जो पवन सिंह के गाल पर लगा और वे घायल हो गए। भगदड़-तोड़फोड़ में कुर्सियां टूट गईं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

बताया जा रहा है कि एक दर्शक ने पवन से कोई खास गाना गाने की फरमाइश की थी। यह गाना किसी जाति से जुड़ा हुआ था, ऐसे में पवन सिंह ने उसे गाने से मना कर दिया। इसके बाद ही उन्हें पत्थर मारा गया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.