Breaking News

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो की मौ’त:पत्नी और उसकी सहेली के साथ जा रहा था वाराणसी

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में नाजुक स्थिति में इलाज चल रहा है। मामला जिले के फकुली ओपी क्षेत्र का है। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शंकर नगर, पंजाबी कॉलोनी के निवासी विनोद प्रसाद साहू के 35 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई। वो स्टेशनरी की दुकान चलाता था। विक्रम कुमार, पत्नी पूनम और उसकी सहेली हिमांशी राजपाल के साथ बनारस जा रहा था। सुबह करीब चार बजे कार फकुली के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घटना में मौके पर ही विक्रम की मौत हो गई।

क्षतिग्रस्त गाड़ी

क्षतिग्रस्त गाड़ी

वहीं, पत्नी पूनम और उनकी सहेली हिमांशी राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को एसकेएमसीएच भेजा गया। जहां इलाज के दौरान हिमांशी की मौत हो गई। पूनम की स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि हिमांशी (25) बैंकिंग की तैयारी करती थी। वो पूनम की दोस्त थी। पूनम पति के साथ बनारस घूमने जा रही थी। हिमांशी भी उनके साथ थी। तीनों सफारी गाड़ी से रविवार अहले सुबह मिठनपुरा से निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के दौरान तेज धमाकेदार आवाज हुई थी। स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर तीन लोग फंसे हुए थे। सभी खून से लथपथ हालत में थे। इसके बाद गैस कटर से गाड़ी को काट कर सभी को बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.