Breaking News

सांड के हमले में व्यक्ति की मौ’त:बांका में चारा डालने के दौरान पीछे से किया हमला

बांका में सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अमरपुर थाना क्षेत्र के आनंदीपुर नवटोलिया गांव में सांड के हमले से एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। गुरुवार की देर रात भरतपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि आनंदीपुर नवटोलिया गांव निवासी बालमुकुन्द शर्मा अपने घर के पास मवेशी के लिए नाद में चारा डाल रहा था। तभी पीछे से सांड ने हमला करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया। गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें उपचार के लिए अमरपुर के रेफरल अस्पताल लेकर आए जहां डॉ गौरव कुमार द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार कर उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़कर गया है। मृतक शख्स के पांच बेटे, तीन बेटी है। बड़ा बेटा 20 साल पहले ही लापता हो गया था जिसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया। अन्य बेटे रूपेश शर्मा, रितेश शर्मा, सूरज शर्मा एवं सुजीत शर्मा कोलकाता में रहकर कारपेंटर का काम करते हैं। तीनों बेटी की शादी हो चुकी है। तीन दिन पहले ही मृतक शख्स की पत्नी उषा देवी अपने बच्चों से मिलने कोलकाता गई है। उनके पास उनकी बेटी सपना कुमारी रह रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.