Breaking News

पत्नी ने पैसे नहीं दिए, तो पति ने खाया जहर:पत्नी ने कहा- नशा करने के लिए मांगे थे सौ रुपए

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर गुस्साए पति ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पति की हालत बिगड़ता देख पत्नी चिखते–चिल्लाते घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

कमाए हुए पैसे से नशा करता है मिंटू

बताया जा रहा है कि युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी राम लायक यादव का 27 वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार है और वह पेशे से राज मिस्त्री है। मिंटू की पत्नी फुलझरी देवी ने बताया कि शादी को करीब 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति कमाए हुए पैसे से नशा करता है। उनकी बहन और भाई द्वारा आर्थिक सहयोग किया जाता है, तो उनका खर्चा-पानी चलता और बच्चे का पालन-पोषण हो पाता है।

नशा करने के लिए मांग रहा था पैसा

फुलझरी देवी का कहना है कि उसका पति मिंटू रोज सुबह कमाने के लिए जाता है और उधर ही सभी पैसे से नशा कर लेता है। जब मैं जबरदस्ती उससे पैसा मांगती हूं, तब ही वह देता है। बुधवार की सुबह वह मुझसे सौ रुपए नशा करने के लिए मांग रहा था, तो मैंने उसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद उसने कहा कि अगर तुम मुझे पैसा नहीं दोगी तो मैं जहर खाकर मर जाऊंगा। इसके बाद घर में रखे अठाइल (कीटनाशक) के दवा को उसने पी लिया। उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दोनों के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.