Breaking News

मुजफ्फरपुर में कांट्रेक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग:चिट्ठी में लिखा- रंधीर सिंह होश में रहो नहीं तो ऊपर वाले के पास रहोगे

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने कॉन्ट्रैक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। वे घर में जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि, घटना में वे बाल बाल बच गए। मामला नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कुंडल की है। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने एक धमकी भरा चिट्ठी भी फेंका।

पत्र में लिखा था रंधीर सिंह होश में रहो नहीं तो ऊपर वाले के पास रहोगे, अगला वार….। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कॉन्ट्रैक्टर किसी तरह जान बचाकर घर के भीतर भागे। तब जाकर उनकी जान बच पाई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

मौके से तीन खोखा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया है। पीड़ित व्यक्ति कथैया थाना के पगहिया निवासी रंधीर सिंह है। वर्तमान में वे सपरिवार सिकंदरपुर कुंडल में रहते हैं। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही हैं।

13 साल पहले भाई की हुई थी हत्या

इस मामले में रंधीर सिंह ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपी है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है की उनके बड़े भाई की हत्या 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उनका शव नदी किनारे मिट्टी में दफन कर दिया गया था। शव तीन दिन बाद मिला था।

इस मामले में कथैया थाना में उनके बयान पट एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें 6 लोग नामजद थे। तीन आरोपियों को ट्रायल के दौरान आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसमे एक आरोपी जमानत पर बाहर है। जबकि, अन्य फरार है।

अगले महीने 10 तारीख को गवाही

मेरी गवाही अगले महीने 10 तारीख को है। दो आरोपी केस उठाने और गवाही नहीं देने के लिए अलग अलग तरीके से दबाओ बना रहे हुई। पिछले 6 माह से परेशान किया जा रहा है। इसी बीच वे घर से बाजार के लिए निकल रहे थे।

इसी बीच कॉलेज के समीप घर के पास थे। उसी समय दो बाइक पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। किसी तरह बगल के गली में घुसकर घर भागा। इसके बाद मोबाइल से कॉल कर पुलिस को सूचना दिया। मामले नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.