Breaking News

भोजपुर में अलग-अलग हादसे में 6 घाय’ल:शादी के लिए लड़की देख कर लौट रहे थे तीन दोस्त को पिकअपन ने मारी टक्कर

आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के पास मंगलवार को पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। इलाज के परिजन घायलों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

घायलों में में कोईलवर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी स्व. रामप्यारे पासवान का 27 वर्षीय पुत्र राजेंद्र कुमार,चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी मढ़ई पासवान के 22 वर्षीय पुत्र तुलसी पासवान एवं नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला निवासी विजय कुमार का 30 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार शामिल हैं।

इधर तुलसी पासवान ने बताया कि वे तीनों बाइक से शादी लड़की देखने के लिए पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव गए थे। बाइक से घर लौटने के दौरान बेलाउर गांव के समीप पीछे से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर

वहीं दूसरी ओर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के समीप मंगलवार को पिकअप ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी सोनू कुमार एवं उसकी पत्नी पूजा देवी शामिल हैं। घायल के परिजन चंदन कुमार यादव ने बताया कि सोनू कुमार अपनी पत्नी पूजा देवी के साथ मार्केटिंग करने के लिए गांव से बाइक पर सवार होकर आरा आ रहे थे।

उसी दौरान नयका टोला मोड़ के समीप पीछे से आ रहे पिकअप ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं एक अन्य घटना में गड़हनी-अगिआंव मार्ग पर गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के करण टोला गांव निवासी स्व. नगीना यादव के 60 वर्षीय पुत्र शिवजी यादव को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.